नैनीताल – नैनीताल के लगभग 150 लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की

0
121

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – नैनीताल के राज्य अतिथि गृह में आज कांग्रेस के उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश के नेतृत्व में नैनीताल के लगभग 150 लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्यो को नेता प्रतिपक्ष इंद्रा हृदयेश ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण समारोह में नैनीताल पहुचे उत्तराखंड प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने साढे चार पहले जनता जो वादे किए थे सरकार उन्हे पूरा करने में नाकाम रही है जनता पर महगाई का बोझ बढता जा रहा है। भ्र्ष्टाचार अपने चरम पर है संसद में भ्र्ष्टाचार पर उठे सवालो का जवाब देने में भाजपा मौन हो गई है। इन साढे चार सालो ने भाजपा सरकार की पोल खुल गई है। भाजपा सरकार की गल्त नीतियों से जनता त्रस्त है। भाजपा की जन विरोधी नीतियो से तंग आकर आम नागरिक कांग्रेस का दामन थाम रहे है।

सदस्यता ग्रहण समारोह में नैनीताल पहुंची इंद्रा हृदयेश ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा राज्य सरकार प्रदेश में समय पर निकाय चुनाव नही कराना चाहती। भाजपा हार के डर से चुनाव से भाग रही है। अभी तक नगर निगम और नगर पालिका चुनाव राज्य में नही हो पाए है जबकि प्रशासकों को कार्यकाल 4 नवम्बर को समाप्त हो रहा है। राज्य सरकार ने संविधान की धज्जिया उड़ा दी है। चुनावी मोड में आने से पहले ही भाजपा को हार का डर सता रहा है जबकि कांग्रेस इसके लिए पूरी तरह से तैयार है।