नैनीताल – नैनीताल में ज्यादा बारिश से बलिया नाले में भूस्खलन

0
326

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – नैनीताल में बीते दिनो से लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश ने स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है, देर रात हुई बारिश के चलते बलिया नाले में जबरदस्त भूस्खलन और  बोल्डर गिरने से नैनीताल के अस्तित्व पर भी खतरा मडराने लगा है, इस क्षेत्र में हुए भूस्खलन के बाद वहां रह रहे लोगो की जान पर खतरा मंडरा रहा है, जिस्से स्थानिय लोग काफी डरे हुए है, वहां रह रहे लोग रात जागकर गुजारने पर मजबूर है।

हालांकि बीते वर्षो में इस क्षेत्र में रह रहे कुछ परिवारों को यहां से विस्थापित भी किया गया है। आपको बता दें नैनीताल की बुनियाद कहे जाने वाले बलिया नाले में लगातार हो रहे भूस्खलन हो रहा है। बीते 10 साल में करीब इस क्षेत्र में 20 फिट का भू धसाव हुआ है जो आने वाले समय में नैनीताल के सामने उसके अस्तित्व की चुनौती बना है। हैरानी की बात ये है कि आज हुए भूस्खलन के बाद स्थानिय प्रशासन ने घटना स्थल तक जाने की जहमत तक नही उठाई जिस्से स्थानीय लोगो मे रोष है।