नैनीताल – महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने पार्टी में सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाया

0
207
रिपोर्ट – कांता पाल/ नैनीताल – राज्य कांग्रेस में एक बार फिर घमासान मचा हुआ है। राज्य महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने लैटर बम फोड़ा है। सरिता आर्या ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को पत्र लिखकर पार्टी पर साथ ना देने का आरोप लगाया है। सरिता आर्या ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी में सुनवाई नहीं हुई तो वो पार्टी में रहने पर भी विचार करेंगी। सरिता आर्या बीजेपी के बागी हेम आर्या को पार्टी में लाने पर नाराज हैं। महिला प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश के बड़े नेताओं पर भी आरोप लगाया है कि वो उनकी अनुपस्थिति में हेम आर्या को साजिश  के तहत पार्टी में ला रहे हैं । सरिता आर्या ने ये भी साफ किया है कि अगर उनकी नहीं सुनी गई तो वो पार्टी में रहने पर विचार करेंगी।