कान्तापाल/ नैनीताल – आज श्री राम सेवक सभा के सहयोग से आयोजित नैनीताल होली महोत्सव का रंगारंग आगाज शुरू हो गया। जिसमें महिला होलीयार की 9 टीमों ने होली गीत गाए और स्वांग किया। राम सेवक सभा में आयोजित महिला होलीयार ने पारंम्परिक होली गायन से स्थानीय लोगो के साथ पर्यटको को झूमने पर मजबूर कर दिया। नैनीताल पहुचे विदेशी पर्यटको ने भी महिला होली का जमकर लुफत उठाया। वहीं महिला होलियारो का कहना है होली गायन की पुरानी विधाएं लुप्त होती जा रही हैं जिसे जीवित रखने के लिए युवाओं को आगे आकर विलुप्त होती जा रही संस्कति को बचाना होगा।
























