करनाल – संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आज नीलोखेड़ी सिविल हस्पताल में संत बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की याद में स्वच्छता अभियान चलाया गया । इस अभियान की शुरुआत स्वच्छ भारत अभियान के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा की सभी धर्म हमें नैतिकता का पाठ पढाते हैं, इन सभी में एक विचार स्वच्छता का भी है। उन्होंने कहा की आप धर्म ,पुराण,उपनिषद के पन्नों को उलटिये आपको स्वच्छता का सन्देश जरूर मिलेगा। केवल हिन्दू धर्म ही नहीं अन्य धर्मों की भी आत्मा स्वच्छता में निहित है। इससे पूर्व समारोह में पहुँचने पर निरंकारी मिशन के सदस्यों ने सुभाष चंद्र का हार्दिक स्वागत किया ! यहाँ उन्होंने सबसे पहले निरंकारी मिशन के संत बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को नमन किया और उनकी समाज के प्रति सेवा भावना को सराहा।
इस मौके पर निरंकारी मण्डल नीलोखेड़ी के मुखी सरदार इंद्र सिंह , सेंटर प्रचारक बलबीर कौर , तेजिंदर बिडलान,नगर पालिका सचिव बलबीर सिंह , मेडिकल ऑफिसर डॉ संदीप , डॉ वंदना , मधु , डॉ हर्ष , हरीश , पवन , अमरजीत , सीमा , करतार रानी , नरेश कुमार , स्वछता क्रांति मंच के सुभाष और विनोद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने आज नीलोखेड़ी नागरिक हस्पताल का दौरा कर यहाँ मिल रही नागरिक सुविधाओं का भी जायजा लिया । उन्होंने यहाँ आये मरीजों से हाल चाल पूछा और उनसे हस्पताल की फीड बैक ली । उन्होंने जनरल वार्ड , ओ टी , बच्चा वार्ड और शौचालय में जाकर स्वच्छता सुविधाओं को स्वयं अपनी आँखों से देखा और जहां कमी पाई वहां हस्पताल प्रबंधन को इन्हें दुरुस्त करने की हिदायत दी ।

























