पानीपत – राजेश कौशिक को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल सैल का महासचिव नियुक्त किये जाने पर स्वागत

0
238

सुमित / पानीपत – अखिल भारतीय नैशनल कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष अशोक तंवर व् लीगल सैल के प्रदेश अध्यक्ष ने पानीपत बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट राजेश कौशिक  को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल सैल का  महासचिव नियुक्त किये जाने पर फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लीगल सैल का महासचिव बनाये जाने पर राजेश कौशिक  ने  कहा की 36 बिरादरी को साथ लेकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे और जल्द ही फरवरी 2018 में पानीपत की धरती पर वकीलों का बड़ा सम्मेलन करने जा रहे है जिसमे मध्य्प्रदेश के सांसद सपड़ा साहब , हरियाणा कांग्रेस कमेटी के लीगल सैल के चेयरमैन व् प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर शामिल होंगे और प्रदेश के सभी वकीलों को इसमें आमंत्रित किया जाएगा। राजेश कौशिक  ने कहा कि सम्मेलन में भाजपा की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जागरूक करने के साथ साथ राहुल गांधी द्वारा देश हित किये जारहे कार्यो व् नीतियों के साथ साथियों को जोड़ा जाएगा।