पुलिस की कार्य प्रणाली को दुरुस्त करने की जरुरत – DGP

0
266

कमल/ करनाल – हरियाणा पुलिस के नए DGP बी एस संधू दबंग व सख्त मूड में ,कुरुक्षेत्र के शाहबाद थाने में औचक निरिक्षण करने के बाद देर रात CM सिटी करनाल भी पहुँचे और  दो अलग अलग थानों का निरिक्षण किया  !
जहाँ पहले उन्होंने करनाल हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा के नजदीक स्थित  मंगलोरा पुलिस चौकी पर छापामार कार्यवाही  कर सभी रिकॉर्ड्स चेक किये वही उसके बाद रात्रि  एक बजे करनाल और पानीपत के बिच स्थित करनाल के घरौंडा पुलिस थाने में भी अचानक औचक निरिक्षण करने पहुँचे ,वही DGP के थानों में औचक निरिक्षण की जानकारी मिलते ही जिले के जहां सभी थानों के अधिकारी व कर्मचारी अलर्ट होने शुरू हो गए ा

वही करनाल जिला के पुलिस कप्तान भी आनन् फानन में घरौंडा थाने में पहुँचे ,वही DGP बी एस संधू ने थाने में पहुँचकर मुंशी की कुर्सी पर बैठकर रिकॉर्ड्स चेक किये और मौजूद पुलिस कर्मचारियों से भी बातचीत की !

 वही हरियाणा के थानों में औचक निरिक्षण की कारवाही के बाद मिडिया से बातचीत में DGP बी एस संधू ने बताया की आज हमने पहले कुरुक्षेत्र के शाहबाद पुलिस थाने और उसके बाद करनाल की मंगलौरा पुलिस चौकी और घरौंडा थाने का निरिक्षण किया है तक़रीबन काम यहाँ ठीक पाया गया है वही मोके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों के इकट्ठा होने पर  उन्हें बताया की पुलिस की कार्य प्रणाली को ओर दुरुस्त करने की जरुरत है !