प्रदेश सरकार की कथनी-करनी में कोई अन्तर नही- कर्णदेव काम्बोज

0
159
करनाल –  हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि प्रदेश सरकार की कथनी और करनी में कोई अन्तर नही है, जो काम कहते है वह काम करते है। सबका साथ-सबका विकास तथा हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत पर प्रदेश सरकार काम कर रही है।
मंत्री कर्णदेव काम्बोज शुक्रवार को स्थानीय वंसत विहार की गली नम्बर 8 में करीब 12 करोड रुपये की लागत के सीवरेज निर्माण कार्य के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कालोनी वासियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा ऐसे विकास कार्य करवाए है जो पिछले 20 सालों से लम्बित थे। मंत्री ने इन्द्री के पार्क का जिक्र करते हुए कहा कि उनके द्वारा इन्द्री में ऐसा पार्क विकसित किया है जहां पर कभी गंदगी होती थी परन्तु आज पार्क के विकसित होने पर लोग वहां बैठते है और अपने सार्वजनिक कार्य भी करते है। उन्होंने कहा कि सफाई हर व्यक्ति के लिए जरूरी है जहां सफाई नही होती वहां बिमारी बढ़ती है। सफाई करना सभी का दायित्व है, सफाई एक आदमी के करने से नही होती बल्कि इसकी जिम्मेदारी सभी को लेनी होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इन्द्री विधानसभा क्षेत्र में करोडों रुपये के विकास कार्य करवाए है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 26 फरवरी को इन्द्री की अनाज मंडी में एक जन सभा को सम्बोधित करेगे तथा करीब 56 करोड रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेगें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि वंसत विहार में गत दिनों 10 लाख रुपये की राशि सामुदायिक केंद्र के लिए भेजी थी, इस राशि से सामुदायिक केंद्र बनने का कार्य चल रहा है। यहीं नही बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 4 करोड रुपये की लागत से नाला बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का जो भी सार्वजनिक कार्य होगा वह उसको हर सम्भव पूरा करवाएगें। इस मौके पर वंसत वैलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंत्री का विकास कार्य करवाने पर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर बीजेपी नेता नन्दलाल पांचाल, विमल रोहिला, महेन्द्र सिंह लाठर, सतीश पोसवाल, महावीर सैनी, रणबीर, सुभाष, कलीराम काम्बोज, विनय पोसवाल, करनैल सिंह, सुभाष शर्मा, रविन्द्र , हंसराज सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।