बाल गंगाधर तिलक के परपोते के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

0
180

पुणे –  भारतीय स्‍वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के परपोते और कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर एक महिला ने दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। पुणे पुलिस ने इस संबंध में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्‍कर्म) के तहत और अन्‍य आरोपों में सोमवार रात रोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच जारी है। रोहित स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक के परपोते हैं। उनके पिता का नाम जयंतराव तिलक था। वह भी कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रहे और सांसद भी चुने गए थे।
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय महिला शिकायतकर्ता और रोहित एक दूसरे को कई वर्षों से जानते थे. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रोहित ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया.’’ पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ बलात्कार, अप्राकृतिक यौनाचार, जानबूझकर चोट पहुंचाने, शांति उल्लंघन करने के इरादे से अपमान करने और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है I रोहित ने भाजपा के गिरिश बापट के खिलाफ पुणे में कसबा पीठ सीट से 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव लड़ा था I