भगवान वाल्मीकि जी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए – अशोक सुखीजा

0
210

कुरुक्षेत्र – कुरुक्षेत्र जिला के गांव मथाना में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती की पूर्व बेला पर शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा व वशिष्ठ अथिति रघुमल भट्ट का,युवा वाल्मीकि सभा मथाना द्वारा पुष्पमालाओं एव बैंडबाजे के साथ भव्य स्वागत किया इस अवसर पर सभा के संयोजक प्रो कृष्ण ने सभा की और से पगड़ी पहना कर उन्हें सम्मानित किया।
बोर्ड के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने यात्रा को झंडी दिखा कर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज के लोगों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि अकेले ऐसे महापुरुष हैं जिनका वर्णन हमारे ग्रंथों, पुराणों के अनुसार तीनो युगों सतयुग, द्वापर, त्रेतायुग में मिलता है। रामचरित मानस अनुसार भगवान राम जब महर्षि  वाल्मीकि जी के आश्रम पहुंचे तो दंडवत होकर कहा है देवऋषि आप स्वंय ईश्वर हो, श्रीमद्भागवत अनुसार महाभारत युद्ध उपरांत द्रोपदी ने यज्ञ का आयोजन किया जो सफल नही हो रहा था, तो भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि जबतक देवऋषि वाल्मीकि जी को आमंत्रित नहीं किया जाएगा तो यज्ञ सफल नही होगा,ऐसा वर्णन है कि उनके आगमन होते ही यज्ञ सम्पूर्ण हुआ,इस पर यह कहने में कोई अतिश्योक्ति  नही महाऋषि भगवान वाल्मीकि ही हैं।

सुखीजा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जन्म कहाँ, कब,किस युग में हुआ इसका वर्णन तो नही मिलता परन्तु उनके चित्र से शिक्षा का संदेश हम सबको मिलता है।उन्होने कहा कि केवल शिक्षित समाज से ही व्यकित्व निर्माण,परिवार एव समाज कल्याण एवम राष्ट्र उत्थान सम्भव है।भगवान वाल्मीकि जी ने यह सन्देश आदिकाल में ही अपने हाथ में कलम लेकर हम सबको दिया।
सुखीजा ने कहा कि यह शिक्षा का ही परिणाम है कि हमारा समाज मैला ढोने की प्रथा से मुक्त है।देश मे यह पहला अवसर है जब देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश को स्वछ बनाने के लिए देश की 125 करोड़ जनता को आह्वान किया है।अब हमारा शिक्षित समाज केवल साफ़ सफाई के काम में ही नहीं हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा है।

सभा के संयोजक द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता पर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह ठीक है कि पिछले काफ़ी समय से सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर गिरा है।उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि पिछली सरकारों द्वारा किस प्रकार योग्यता को दरकिनार कर सरकारी नोकरियां  दी गई इसी से ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा और हर क्षेत्र में गिरावट आई।
उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि हरियाणा बनने के बाद मनोहर लाल जी के नेतृत्व में बनी भाजपा की पहली सरकार है जो हर प्रकार की सरकारी सेवाओं में योग्यता के अनुसार पारदर्शिता के साथ भर्ती कर रही है जिससे प्रदेश के युवाओं में विश्वास जगा है,जिसके लिए उन्होंने प्रत्येक कम्पीटीशन की तैयारी करनी शुरू कर दी है इससे हर क्षेत्र मे निश्चित सुधार आने वाला है सरकार इस मामले में काफी गम्भीर है।
सुखीजा ने कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर प्रदेश में पहली बार प्रत्येक महापुरुष की जयंती राज्य एव जिला स्तर पर सरकारी स्तर पर आयोजित की जा रही है जिससे उनके द्वारा दिखाए मार्ग पर समाज को आगे बढ़ाया जाए।