मथुरा – जब मुख्यमंत्री योगी ने कृष्ण की नगरी में बजाया नगाड़ा

0
286

नसीम अहमद /  मथुरा –  योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आए हुए हैं। मथुरा में आकर वह सबसे पहले लोहवन गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने ढोल को बजाना शुरू किया। यह देख योगी आदित्यनाथ स्वयं को रोक नहीं पाए। वे भी नगाड़े के पास पहुंच गए। हाथ में डंका लिया और मस्त होकर उसे बजाने लगे। योगी को नगाड़ा बजाता देख वहां आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री को नगाड़ा बजाता देख लोगों के अंदर एक अलौकिक खुशी देखने को मिली।

जैसे ही मुख्यमंत्री ने नगाड़ा बजाया तो लोग जमकर थिरके। एक श्रद्धालु ने बताया कि योगी आदित्यनाथ जैसे ही नगाड़ा बजाया, हम अपने आप को रोक नहीं पाए और जमकर नाचे। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। होली का समय है और ब्रज में होली का दृश्य एक अलग ही होता है। यहां आकर मन प्रसन्न हो गया। मन करता है कि यहां से लौटकर नहीं जाएं और यही बस जाएं।