योग के जरिए विद्यार्थियों को सिखाये स्मरण शक्ति बढ़ाने के गुर

0
211

इन्द्री – मदन मैमोरियल पब्लिक  स्कूल इन्द्री  में पतंजलि योग पीठ हरिद्वार की ओर से एक दिवसीय योग कैंप का आयोजन किया गया जिसमे विद्यार्थियों को स्मरण शक्ति बढ़ाने के गुर सिखाये गए। इस अवसर पर पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के योग  प्रचारक सुशील कुमार मुख्य रूप से पहुंचे उन्होंने बताया कि प्रमाणित तथ्य हैं कि  योग मुद्रा, ध्यान और योग में श्वसन की विशेष क्रियाओं द्वारा तनाव से राहत मिलती है, योग मन को विभिन्न विषयों से हटाकर स्थिरता प्रदान करता है और कार्य विशेष में मन को स्थिर करने में सहायक होता है। मनुष्य किसी चीज़ की ओर तभी आकर्षित होते हैं जब उनसे हमें लाभ मिलता है।  जिस तरह से योग के प्रति हम  आकर्षित हो रहे हैं वह इस बात का संकेत हैं कि योग के कई फायदे हैं।  योग को न केवल हमारे शरीर को बल्कि मन और आत्मिक बल को सुदृढ़ और संतुष्टि प्रदान करता है। दैनिक जीवन में भी योग के कई फायदे हैं, स्त्री पुरूष, बच्चे, युवा, वृद्ध सभी के लिए योग लाभप्रद और फायदेमंद है।  शरीर क्षमताओं एवं लोच के अनुसार योग में किसी परिवर्तन और बदलाव किया जा सकता है।

योग शिक्षक विजय कIम्बोज ने कहा कि  योग हमारी प्रIचीन पद्धति है इसको ऋषि मुनियो ने ईजाद किया था आज भारत में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में बाबा रामदेव ने इसकी अलख जगा दी है।  व्यक्ति का शरीर, व्यक्ति का मन, व्यक्ति का चित, व्यक्ति की चेतना का स्वरूप तो एक ही जैसा बना रहता है बाहर की परिस्थितियाँ बदलती रहती हैं और बदलती हुई परिस्थितियों के परिवेश में यदि देखा जाए योग को तो वो अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है।  जो आज की प्रतियोगिताएं हैं, प्रतिस्पर्धाएं हैं, उन प्रतियोगिताओं और प्रतिस्पर्धाओं में जो व्यक्ति आगे बढऩा चाहता है तो उसके लिए भी योग एक बहुत सशक्त माध्यम है जो कि आंतरिक उर्जा प्रदान करता है। स्कूल के प्रधानाचार्य हरीश मल्होत्रा ने कहा कि जीवन में सकारात्मक विचारों का होना बहुत आवश्यक है। निराशात्मक विचार असफलता की ओर ले जाता है।  योग से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।  योग से आत्मिक बल प्राप्त होता है और मन से चिंता, विरोधाभास एवं निराशा की भावना दूर हो जाती है।  मन को आत्मिक शांति एवं आराम मिलता है जिससे मन में प्रसन्नता एवं उत्साह का संचार होता है।  इसका सीधा असर व्यक्तित्व एवं सेहत पर होता है। इस अवसर पर शालू, ज्योति खन्ना, रीतू काम्बोज,तन्नू, ममता, सुनयना, कोमल, स्वेता वर्मा व वंदना आदि ने योग के महत्व को समझा और इसे अपने जीवन में धारण करने का संकल्प लिया |