शाहजहांपुर – एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई

0
302

नन्दलाल / शाहजहांपुर – शाहजहांपुर में एक और बेटी दहेज की भेंट चढ़ गई । यहां लड़की के ससुरालियों पर कार ना मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। फिल्हाल पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। घटना थाना पुवायां के लखनापुर की है। जहां ममता नाम की विवाहिता की लाश उसकी ससुराल में मिली। उसके सिर से खून बह रहा था। लड़की के ससुराल वाले जीने से गिरने से मौत की बात कह रहे थे। लेकिन लड़की पक्ष का आरोप है कि 6 साल पहले उन्होने अपनी बहन की शादी लखनापुर के रहने वाले विकास से की थी। पति और उसके घर वाले लगातार चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। चूंकि ममता के कोई बच्चा नही हो रहा था जिसके चलते उसे दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा था। लड़की के परिवार वालों का आरोप है कि दहेज के लिए ही ससुराल वालों ने ममता की हत्या कर दी है। पोस्टमार्टम के दौरान शव को लेने को लेकर दोनो पक्ष आपस में भिड़ गये। फिल्हाल पुलिस ने लड़की के परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।