सार्वजनिक स्थानों पर नशा करते हैं तो सख्त कार्यवाही करे पुलिस – आई.जी.

0
219

करनाल – आज पुलिस महानिरीक्षक करनाल रेंज सुभाष यादव  द्वारा कैथल रोड़ , नई पुलिस लाईन के सभागार में जिला पुलिस करनाल के अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और कमजोर वर्ग की सुरक्षा को लेकर विचार-विमर्श  किया गया।

आई.जी. ने कहा कि कई महिलाएं दिमागी तौर से परेशान होने के कारण सड़कों पर इधर-उधर घुमती रहती हैं। जो हमारी नैतिक जिम्मेवारी हैं, जिन्हें हमें शेलटर होम या महिला केयर सैन्टर तक पहुंचाना चाहिए, जहां ये सुरक्षित रह सकती हैं। उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्ति पहले तो सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करते हैं और फिर कमजोर वर्ग जैसे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों पर अत्याचार करते हैं। ऐसे व्यक्तियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सभी को समानता से जीने का अधिकार है और यदि कोई संविधान के खिलाफ जाकर किसी के अधिकारों का शोषण करने का प्रयास करता है, तो उसे कानून की नजर में अपराधी मानकर कार्यवाही की जाएगी।

महिलाओं के विरूद्ध होने वाले अपराधों मुख्य रूप से ईव टिजींग को रोकने के लिए हमें आटो व रिक्शा चालकों को प्रेरित करना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए कि वे किस प्रकार घर से बाहर निकलने वाली महिलाओं की सुरक्षा को पुख्ता कर सकते हैं, उन्हें यह अहसास दिलाना चाहिए कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए वे एक अहम भूमिका निभा सकते हैं। अंत में आई.जी. ने कहा कि सभी अधिकारी अपने क्षेत्र में कमजोर वर्ग की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए और इस वर्ग को यह अहसास दिलाने के लिए भरसक प्रयास करें कि पुलिस उनकी सच्ची साथी है। पुलिस उनकी सहायता और सुरक्षा के लिए हर कदम उनके साथ है।