स्वच्छ भारत अभियान में सफ़ाई कर्मचारी रीढ़ की हड्डी है – मंजू दिलेर

0
127

कान्तापाल/ नैनीताल – राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग भारत सरकार की सदस्य मंजू दिलेर ने कहा है कि मोदी जी के स्वच्छ  भारत अभियान में सफ़ाई कर्मचारी रीढ़ की हड्डी है। श्रीमती दिलेर ने नैनीताल क्लब में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में यह विचार व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के साथ ही प्रदेश सरकारें भी बाल्मिकी समाज को विकास की धारा में जोड़ने के साथ ही उनके आर्थिक एवं सामाजिक विकास के लिये तत्पर है। उन्होने कहा कि भारत सरकार द्वारा बाल्मीकी समाज के साथ ही सफाई कर्मचारियों के लिये विशेष योजनायें संचालित कर रही हैं। जानकारी एवं प्रचार प्रसार के अभाव में बाल्मीकी समाज को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में स्वच्छकार विमुक्ति योजना भारत सरकार द्वारा लागू की गयी है। इस योजना में सिर पर मैला उठाने की प्रथा का समूल
समापन किया जाना है। लेकिन उनका पुनर्वास होना चाहिए था वो अभी तक नही किया गया है जो एक बड़ी समस्या है उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को उनकी योग्यता के अनुसार नगरनिकायों, नगरनिगमो में रिक्त पदों पर प्राथमिकता पर पदोन्न्ति दी जाय  दिलेर ने इस बात पर नाराजकी व्यक्त की कि नैनीताल में 261 सफ़ाई कर्मचारी के सापेक्ष केवल 216 ही कार्यरत है, शेष पदों को भरे जाने के लिये प्रयास किये जाने चाहिये। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में 800 सफाई कर्मचारियों के स्थाई पद हैं जिनमें से 700 लोगों को ही बिनियमत किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह प्रदेश सरकार से बात करेंगी।