हरियाणा के तीन विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार नियुक्त

0
143

चंडीगढ़ – हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से राज्य में तीन विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रार नियुक्त किए हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, दुधोल, फरीदाबाद के रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है, इसके अलावा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के संगीत विभाग के प्रमुख डॉ. भारती शर्मा को स्टेट यूनिवर्सिटी अॉफ परफार्मिंग एंड विजुअल आर्टस रोहतक का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। जगन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जेआइएमएस) की डॉ. रितु बजाज को भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां सोनीलन, सोनीपत का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।