28 दिसंबर को रोडवेज का प्रदेश में चक्का जाम

0
143

करनाल –  शुक्रवार को मानव सेवा संघ में हुई जनसभा में 28 दिसंबर को हरियाणा रोडवेज का प्रदेश में चक्का जाम करने का फैसला लिया गया l इस जनसभा में रोडवेज कर्मचारियों की पांच यूनियनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंनेआरोप लगाया कि सरकार वायदे पूरे नहीं करती। निजी बसों को बढ़ावा देने के लिए अनापशनाप बयानबाजी कर रही हैं। इससे रोडवेज कर्मचारियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।

यूनियन के प्रधान दलबीर किरमारा ने कहा है कि 2016-17 की निजी पॉलिसी और अंतरराज्यीय मार्गों पर रोडवेज बसों का जो बंद करने का निर्णय लिया है, वह बिल्कुल गलत फैसला है। दूसरे राज्य के लिए हरियाणा रोडवेज शान है।  सरकार की नियत माड़ी के चलते घाटा दिखाया जा रहा है। सरकार की मंशा है कि निजी बसों को बढ़ावा दिया जाए। लेकिन ऐसा कतई सहन नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि  यदि सरकार उनकी मांगों को मानती है, तो चक्का जाम कैंसिल भी किया जा सकता है। इसके लिए सरकार को लिखित रूप से देना होगा। क्योंकि सरकार ने अब तक जितने भी समझौते किए हैं उनमें एक भी लागू नहीं किया है।