नैनीताल – वाटर फाल देखने के लिए सैलानियों का खर्चा बढ़ा

0
152
कान्तापाल/ नैनीताल – सडियाताल में बने इस वाटर फाल में गर्मी का असर साफ देखा जाने लगा है। गर्मी बढने के साथ जल प्रपात में पानी कम हो गया है तो वन विभाग ने यहां आने वाले सैलानियों के लिए टिकट बढा दिया है। बीते सालों तक बीस रुपये के टिकट को इस बार वन विभाग ने 50 रुपया कर दिया है, टिकट बढने के बाद सैलानियों की संख्या में कमी आ रही है तो कई पर्यटक इस स्थान में जाने से कतरा रहे है। कई पर्यटक तो बाहर से ही फोटों खींच कर वापस जाने को मजबूर हो गए हैं।
धर्म सिंह मीणा डीएफओ ने बताया कि सडियाताल के पास 2007 के बाद वन विभाग ने नाले को जल प्रपात का रुप दिया,इसके बाद वन विभाग ने बैठने समेत अन्य व्यवस्था पर्यटकों के लिये बढा दी,जिसके बाद पर्यटकों की संख्या बढने पर वन विभाग ने 10 और 20 रुपये का टिकट शुरु किया, इस साल वन विभाग ने इसका किराया दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। हांलाकि वन विभाग टिकट बढाने के लिये यहां पर्यटकों की सुविधा का हवाला दे रहे हैं ।