करनाल – क्या मनोहर लाल खट्टर भीतरघातियों पर अंकुश लगा पाएंगे ?

0
420
करनाल  – सीएम  मनोहर लाल के करनाल विधानसभा से चुनाव लड़ने के बाद राजनीति में हो रही हलचल तेज हो गई है l  हालाँकि कुछ समय तक यह भ्र्म  फैलाया जा रहा था कि सीएम गुरुग्राम , फरीदाबाद या किसी अन्य जगह से चुनाव लड़ेंगे l उन सभी बातों पर इस घोषणा के बाद पूर्णविराम सा लग गया है l
सीएम ने कल रोहतक के एक रोड शो में यह घोषणा की  किया साथ ही उन्होंने कहा कि अब विपक्ष को जवाब मिल गया होगा।  सीएम ने अपने संबोधन में पिछली सरकार के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। सीएम ने रोड शो के समापन पर ये घोषणा की l उन्होंने अपने ही पार्टी के अंदर उनकी छवि को नुकसान पहुंचने वाले और अपने ही हित को प्राथमिकता देने वाले तथा सरकार की सारी योजनाओं का दोहन करने वाले और फिर कोसने वाले भी इस घोषणा के बाद सकते में आ गए हैं क्योंकि उनकी कारगुजारियां आम जनता से छुपी नहीं हैं l बताया जा रहा है कि ऐसे कई लोग चुपचाप चुनाव की तैयारी में लगे हुए हैं l ये लोग यानि सरकार से सब फायदे भी लेते हैं और गुपचुप तरीके से दुष्प्रचार भी करते हैं ऐसी काली भेड़ों से सीएम् को सचेत रहने की जरूरत होगी और आम कार्यकर्ता की सुनवाई व् सहमति भी जरूरी होगी l क्योंकि सत्ता में कुछ लोग तो सारा समय चापलूसी में ही निकाल देते हैं  जबकि आम नागरिक तो अपने काम काज और परिवार के पालन पोषण में मशगूल  है l
सूत्र बताते हैं कि विपक्ष अब की बार विधान सभा के चुनाव में उत्तर प्रदेश के उप चुनाव का वाला तरीका आजमाने और  वोटों को लामबंद करने की  तैयारी कर सकता है l जिसका उदाहरण अभी इनेलो और बसपा के हुए गठबंधन से मिलता है l
भाजपा के स्थानीय नेता अशोक सुखीजा ने बताया कि सीएम  मनोहर लाल के करनाल से चुनाव न लड़ने की अफवाह विपक्ष की फैलाई हुई थी ऐसा कैसे हो सकता है कि इतने विकास कार्य करवाने के बाद सीएम् कहीं और से चुनाव लड़े , यहाँ  सीएम की सीट पूरी तरह मजबूत है और हर तबके के लोग उनके साथ हैं l
पार्टी के ही कुछ लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि सीएम् की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सीएम के जन्म दिन के दिन किसी कार्यकर्ता ने कोई होर्डिंग तक नहीं लगाया जबकि पूर्व विधायक सुमिता सिंह पर उनके समर्थकों ने शहर को होर्डिंगों से पाट दिया और शहर भर में भंडारों का आयोजन हुआ l