नैनीताल – ओवर लोडिंग वाहनों और नाबालिगों के वाहनों के काटे चालान

0
144

कान्तापाल/ नैनीताल – नैनीताल मे पुलिस ने स्कूली गाडियों  में ओवरलोडिंग और नाबालिग बच्चों के तेज रफतार मोटर साईकिल चलाने को लेकर अभियान चलाया जिसमें पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग समेत तेज रफतार बाईक दौडा रहे नाबालिगो की मोटर साईकिल को सीज किया और साथ ही करीब 30 वाहनो को चालान भी किया गया। हरीश चन्द्र सती एएसपी ने बताया कि इस अभियान में पुलिस ने 4 वाहन को सीज करा 11 वाहनो का कोर्ट चालान किया गया। बच्चो के परिजनों से अपने नाबालिक बच्चो को दुपहिया वाहन ना देने की हिदायत दी। साथ ही स्कूली वाहनो में ओवर लोडिंग ना की जाए, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।