रिपोर्ट – कौशल /कुल्लू – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराईं में छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बीडीसी चेयरपर्सन नग्गर ब्लॉक निर्मला ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट की सलामी भी ली। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुलभूषण अवस्थी ग्राम पंचायत प्रधान बी.डी.सी. मैंबर पूर्व छात्र संघ के प्रधान गायत्री प्रकाश उपाध्याय, नारायण सिंह ठाकुर, कृपाल ठाकुर, तोता राम ठाकुर, निर्मला चंद बौध उपस्थित रहे। इस दौरान स्थानीय बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। फलउत्पादक मंडल अध्यक्ष राजगीर महंत भी उपस्थित रहे। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य निर्मला ठाकुर ने मुख्यअतिथि व उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया व अंत में एसएमसी प्रधान कुलभूषण अवस्थी ने भी अपने संबोधन में सभी का धन्यवाद किया। उपरोक्त प्रतियोगिता में नग्गर ब्लॉक की लगभग 26 पाठशालाओं की 400 छात्राएं भाग ले रही हैं।

























