करनाल – हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिह हुड्डा ने कहा है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो किसानों को कर्ज मुक्त कर दिया जाएगा। सरकार किसानों को उस तरह से जिंसों के भाव और सुविधाएं देगी जिससे किसानों को कर्ज लेने की जरूरत ही नहीं पड़े। उन्होंनें कहा कि भाषणों से देश और प्रदेश नहीं चलता है। भाजपा राज में 55 महीने बाद भी देश समस्याओं से घिरा हुआ है। देश में प्रधानमंत्री और प्रदेश में मुख्यमंत्री झूठ का माया जाल फैला रहे हैं। सभी वर्ग के लोग दुखी हैं। उन्होंने जीएसटी पर तंज कसते हुए कहर कि इसका मतलब जल्द गई थारी सरकार है। भाजपा की विदाई का समय आ गयाहै। उन्होंने कहा कि भाजपा राज मेें संवैधानिक संस्थाओं का अवमूल्यन हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी वर्ग और जाति को साथ लेकर चलती हैं। कांग्रेस ने सदैव आपसी भाई चारा कायम रखा है। पांच साल पहले तक हरियाणा आय और पूंजी निवेश में देश का सिरमौर था। अब प्रदेश निचले स्थान पर आ गया है। कांग्रेस हरियाणा के स्वाभिमान को फिर से स्थापित करके रहेगी। वह करनाल में हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोंग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह के निवास पर हजारों लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर स्वागत भाषण में हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन सरदार त्रिलोचन सिंह ने कहा कि प्रदेश में लोग भााजपा राज से तुग आ चुके हैं। वह हुड्डा को फिर से सीएम पद पर देखना चाहते हैं। उन्होंने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को स्मरण करते हुए कहा कि देश के स्वाभिमान की कीमत पर सब साथ हैं। सबसे पहले शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर स. त्रिलोचन सिंह ने अतिथियों का सिरोपा भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा,पूर्व विधायक सुमिता सिंह नें सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व मुत्री भीमसेन मेहता,अशोक खुराना,सुरेंद्र नरवाल,राकेश काम्बोज, एम.एस चोपड़ा, मराठा बीरेंद्र,रघुवीर संधु,हरी राम साभा,अमनदीप सिंह,जोधा सिंह,रणपाल संधु,धर्मपाल कौशिक,रामशरण भोला,अमरजीत धीमान,दीवान कुलदीप सिंह चोपड़ा, गुरदीप थल राजेंद्र गुप्ता सहित तमाम कांग्रेस नेता मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इशारों इशारों में ही कह डाला कि करनाल से कांग्रेस का उम्म्ीदवार लोकल ही होगा। उम्म्ीदवार को एक्सपोर्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने मुच पर आसीननेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि संभावित उम्मीदवार इनमें से ही होगा। जब कि मंच पर पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा,समिता सिंह,त्रिलोचन सिंह भीमसेन मराठा बीरेंद्र मराठा और अशोक खुराना आसीन थे।