Kullu कुल्लू (हि०प्र०) – आनी के ओल्ड बस स्टैंड में खुला स्टाईल यूनिसेक्स हेयरकट सैलून एसडीएम चेत सिंह ने किया उदघाटन

0
303
कैप्शन--स्टाईल यूनिसेक्स हेयरकट सैलून का उदघाटन करते एसडीएम चेतसिंह

रिपोर्ट-निखिल/आनी- उपमंडल मुख्यालय आनी के पुराना बस अड्डे की पंचायत काम्प्लेक्स के ग्राउंड फ्लोर में बुधवार को स्टाईल यूनिसेक्स हेयरकट सैलून का नया हाइटेक सैलून खुला। जिसका बिधिवत उदघाटन शिक्षाविद डॉ. गुलाब सिंह मैहता की अध्यक्षता में एसडीएम आनी चेत सिंह द्वारा बतौर मुख्यातिथि के रूप में रिबन काटकर व दीप प्रज्जवित कर किया । इस मौके पर एसडीएम ने इस हाईटेक हेयर सैलून के लिए सैलून के मालिक स्वरूप ठाकुर को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि स्वरूप ठाकुर का व्यक्तित्व दूसरों के लिए प्रेरणा है। क्यूंकि उन्होंने स्वयं आसाध्य रोग का सामना कर एक नवजीवन का सामना किया है और स्वयं के व्यवसाय द्वारा दूसरे बेरोजगार युवाओं के लिए भी स्वरोजगार के द्वार खोले हैं। एसडीएम चेत सिंह ने कहा कि आनी उपमंडल मुख्यालय में आधुनिक दौर को देखते हुए एक हाईटेक हेयर सैलून की आवश्यकता थी। जिस पर स्टाईल यूनिसेक्स हेयरकट सैलून ग्राहकों की मांग के अनुरूप खरा उतरेगा।इस मौके पर सैलून मालिक रामस्वरूप ठाकुर ने बताया कि वे अपने सैलून में ग्राहकों को बेहतर सुबिधायें प्रदान करने का भरसक प्रयास करेंगे। इस मौके पर पुरोहित कमल दत्त शर्मा , अन्नू चौहान , डीएन वर्मा , फक़ीर चंद वर्मा ,टीडी शाह ,संजय शर्मा रिंकू सूद ,खुशी राम ठाकुरए, राम कृष्ण ठाकुर , मदन शर्मा ,बिक्कू भारद्वाज ,कवि दिला राम भारद्वाज , साहित्यकार छबिन्द्रशर्मा , हिम संस्कृति के अध्यक्ष शिव राज शर्मा ,राज कुमार चौहान , ओम प्रकाश चौहान , परस राम , पवन शर्मा , रोहित प्रसाद , सुनील शर्मा , सोनू सचदेवा , तथा ओमी सहित व्यापार मंडल के अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।