किशनगढ सीओ मोटाराम बेनीवाल का बुकी से बातचीत का ऑडियो वायरल

0
1181
अजमेर – मार्बल नगरी किशनगढ़ के सीओ मोटराम बेनीवाल का बुकी से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमे बेनीवाल किसी नरेश बुकी को फ़ोन लगाते है और उनका ड्राइवर बुकी को कहता है बेनीवाल साहब का ड्राइवर बोल रहा हूँ साहब बात करेंगे ! बेनीवाल बुकी से बातचीत में उसे धमकाते हुए लग रहे है कह रहे है तेरा जहाज ज्यादा ऊपर उड़ने लगा है इसे निचे उतार ले जिस पर बुकी ने जवाब दिया साहब क्या हुआ है और बेनीवाल को कहता है साहब 2 मिनट रुको थाने पर आ रहा हूँ जिस बेनीवाल ने बोला थाने पर आकर क्या करेगा बुकी कहता है रुको तो सही आकर बताता हूँ क्या करूँगा बेनीवाल कहता है में बंगले हूँ आजा !
इस पूरी बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर एसपी राजनेद्र सिंह ने मोटराम बेनीवाल और उनके ड्राइवर दोनों के खिलाफ जांच के आदेश दिए है !