Panipat :पानीपत के चावल निर्यातक रोहित के शव के बाद महिला मित्र साक्षी का शव भी मिला

0
1307

पानीपत -गोताखोरों की टीम ने रोहित गर्ग के शव के बाद आज सुबह महिला साक्षी के शव को भी ढूंढ लिया है l  पानीपत के चावल निर्यातक रोहित का शव शनिवार को सोनीपत के खुबड़ूझाल के पास दिल्ली पैरलल नहर में मिल गया था , जिसकी गोताखोर घटना के बाद से तलाश कर रहे थे l वहीं रविवार सुबह पानीपत के नारायणा गांव के पास नहर से रोहित की महिला मित्र साक्षी का शव मिला है । दोनों परिवारों में मातम छाया हुआ है l पूरे शहर में इस घटना की चर्चा है कि अनैतिक रिश्तों में पड़कर दोनो सम्पन्न परिवार तबाह हो गए।

बताया जा रहा है कि बाहर से आए गोताखोरों ने रोहित गर्ग का शव निकालने के बाद साक्षी की तलाश नहीं की और चले गए। शनिवार साक्षी के पति विवेक ने जब गोताखोरों से साक्षी को तलाशने की गुहार लगाई,तब स्थानीय गोताखोरों के सहयोग से साक्षी की तलाश की गई।

रोहित गर्ग दो बेटों के पिता थे और रोहित की मित्र साक्षी का एक बेटा व एक बेटी है। बताया जा रहा है कि रोहित गर्ग और मॉडल टाउन की रहने वाली साक्षी में हादसे की रात झगड़ा हो गया था ,तो साक्षी ने कांच का गिलास तोड़ा और हाथ की नस काट ली थी। तब रोहित ने अपने दोस्त हरदीप को बुलाया और साक्षी का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। इसके बाद दोबारा दोनों में झगड़ा हो गया और साक्षी नहर में कूद गईं। उसे बचाने के लिए रोहित ने भी छलांग लगाई तो दोनों बह गए। शहर में चर्चा है कि रोहित की जिंदगी में पत्नी व साक्षी के अलावा एक अन्य महिला भी आ गई थी जिसे लेकर रोहित और साक्षी में झगड़ा हुआ था।

पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद हरदीप ने बताया कि रोहित उसे घर छोड़कर चला गया था। इस मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। बाद में रोहित के उन सभी दोस्तों से पूछताछ की जाएगी जो 17 अप्रैल की रात को उनके साथ थे और  झगड़े की वजह का भी पता लगाया जाएगा, पूरे मामले की जाँच की जा रही है l