पानीपत – भारतीय चुनाव आयोग के आदेशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2019 की मतगणना 23 मई 2019 को प्रात 8 बजें से प्रारंभ होगी। जिला मे बनाए गए मतगणा केन्द्रो पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समय रहते पूर्ण बंदोबस्त कर लिए गए है। मतगणना से पूर्व डयूटियों की रिर्हसल उपरांत पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने आज मतगणना स्थल पर पुलिस अधिकारी,कर्मचारियों को सुरक्षा संबधि आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने डयूटी मे तैनात सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जवान मुस्तैदी व सतर्कता के साथ डयूटी करें। मतगणना केंन्द्र मे डयूटियों पर तैनात अधिकारियों कर्मचारियों व एजेंट को प्रवेश करने के लिए पहले ही आईकार्ड उपलंब्ध करवा दिए गए है। इसलिए मतगणना केंन्द्र मे प्रवेश करने वाले प्रत्येक अधिकारी,कर्मचारी व एजेंट का आईकार्ड व अच्छे से तलाशी के उपरांत ही प्रवेश करने दे। अधिकारियों,कर्मचारियों व एजेंटों के प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए है। मतगणना से जूडे अधिकारी,कर्मचारी व एजेंट मोबाईल फोन, धूम्रपान से संबधी सामान या कोई ऐसी वस्तु जो हथियार के रूप मे प्रयोग हो सकती है साथ लेकर ना आए। उपरोक्त सभी वस्तुए मतगणना केंन्द्रों पर वर्जित है।
उन्होनें बताया कि करनाल लोकसभा के अंतर्गत जिला पानीपत के चारों विधानसभा क्षेत्र मे 12 मई को हुए मतदान के पश्चात ईवीएम मशीनों को कडी सुरक्षा के बीच एस.डी.वी.एम जूनियर विंग, एस.डी वरिष्ठ माध्यमिक विधालय व एस.डी कालेज पानीपत मे बनाए गए स्ट्रोग रूम मे रखा गया है। जिसकी निगरानी मे आरपीएसफ, आईआरबी व जिला पुलिस के जवान को तैनात किया गया है। 23 मई को होने वाली मतगणना के दृष्टीगत चार मतगणना केंन्द्र बनाए गए है। जिनमे पानीपत शहरी विधानसभा के लिए एस.डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का सभागार, पानीपत ग्रामीण के लिए एस.डी.वी.एम जूनियर विंग का हाल, इसराना के लिए एस.डी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का लाईब्रेरी हाल व समालखा विधानसभा के लिए एस.डी महाविधालय के सभागार मे मतगणना केंन्द्र बनाया गया है।
मतगणना से जूडे अधिकारी, कर्मचारियों के वाहनो की पार्किग के लिए जीटी रोड फ्लाईओवर पूल के नीचे का स्थाना र्निधारित किया गया है। मतगणना स्थल के बाहर व जीटी रोड पर कोई भी अपना वाहन खडा ना करें।
मतगणना स्थल के आस पास विशेष रूप से चार नाके लगाए गए है जो 1. आरबील सिनियर सै0 स्कूल के सामने बाईलेन पर 2. एसडी कालेज के पास न्यू इंडिया इश्योरेंस के आफिस के सामने बाई लेन पर 3. एसडी कालेज के पास सुनील हैण्डलूम के सामने 4. एस.डी स्कुल व एस.डी कालेज के बीच वाली सडक पर नाका लगया गया है। यहां पर जनसाधारण व प्राईवेट वाहनों के आवगमन पर पूर्ण रूप से पांबदी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक ने जनसाधारण से आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। जिला पुलिस बिना किसी भय के शांतिपूर्ण तरीकें से मतगणना की प्रक्रिया को पूरा करवाना सुनिश्चित करेंगी। उन्होनें मतगणना के दिन राजेनेतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा जिला वासियों से भी सहयोग करने की अपील की।
रिहर्सल के दोरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स, उप पुलिस अधीक्षक पानीपत बिजेन्द्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक शहर सतीश गौतम, उप पुलिस अधीक्षक समालखा प्रदीप कुमार व सभी थाना प्रबधंक व सुरक्षा व्यवस्था मे लगाया गया तमाम पुलिस बल उपस्थित रहा।

























