नैनीताल -3 दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन

0
92

रिपोर्ट – कान्ता पाल /नैनीताल – नैनीताल के कुमाऊं  विश्वविद्यालय में नैनों साईस और नैनों प्रोद्योगिकी को लेकर 3 दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें यूएसए, ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक हिस्सा लेने जा रहे हैं । सेमिनार में देश के कई नामी गिरामी वैज्ञानिक भी हिस्सा लेगें। वर्ष 2016 के बाद होने जा रही दूसरे सेमिनार में एनर्जी, फगंस्नल मटिरियलस एण्ड नैनों टेकनालिजी एण्ड ससटेनेबल एनवायरमेंट मैनेंजमेंट को लेकर विस्तार से चर्चा होगी। कुमाऊ विश्विद्यालय के कुलपति के.एस. राणा ने बताया कि विश्व में बडते प्लास्टिक के खतरे को लेकर विश्व चिंतत है। वैज्ञानिको के लिए भी प्लास्टिक निस्तारण एक चुनौती बना हुआ है। कि इसमें किस तरह से शोध किया जाए कि ताकि लोगो को इसके फायदा पहुचे और विश्व को भी बड़ते प्लास्टिक के खतरे से निजात मिल सके।