करनाल – CM सिटी करनाल के सेक्टर 9 के नंबर 928 के घर में लूट किए जाने का मामला सामने आया है l बताया जा रहा है चाकू की नोक पर नौकर और उसके साथियों ने इस लूट की वारदात को अंजाम दिया और कार समेत सोने के जेवर, नकदी लूटकर भाग गए l बताया जा रहा है सीसीटीवी में सारी वारदात कैद हो गई है l
ये लूट राहुल हौंडा एजेंसी वालों के घर पर हुई है जहां महिला व बच्चों को बंधक बना कर लुटेरों ने लूटपाट को अंजाम दिया l परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 4 दिन पहले ही एक नौकर रखा था , वो और उसके साथी उनकी कार में बैठकर सारा कैश और जेवर लेकर फरार हो गए l पुलिस मौके पर पहुंचकर जाँच कर रही है l करनाल के सेक्टरों में लूटपाट की कई वारदातें पहले भी हो चुकी हैं l

























