रिपोर्ट -निखिल/सैंज-सैंज घाटी के मुख्य बाजार में पिछले 12 साल पहले पार्वती परियोजना प्रबंधन ने बाजार को रोशन करने के लिए स्ट्रीट लाइटें लगाई है जिनमें आज तक न ही परियोजना प्रबंधन चालू करवा सका और न ही विद्युत विभाग । समस्या ये है कि आखिर इसके लिए बिजली का करंट को देगा। इस विषय पर व्यापारी विकास समिति सैंज की कार्यकारिणी जिला धीश कुल्लू से मिला। विकास समिति के प्रधान सुरेश कुमार,सचिव मोहर सिंह,सैंज संघर्ष
समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा,महेंद्र पालसरा जिला रेडक्रॉस सोसाइटी मेम्बर,दीपू प्रधान टैक्सी यूनियन सैंज,चेत राम,चमन शर्मा,पपु रेडीमेट, ने जिलाधीश कुल्लू को अवगत करवाया है कि सैंज बाजार में स्ट्रीट लाइटों के पोल नेशनल हाइड्रोपावर कारपोरेशन प्रबन्धन द्वारा बारह साल पहले खड़े किए गए है और तब से आज तक इनमे करंट नही दिया गया है जिससे रात के समय बाजार में अंधेरा छाया रहता है जिसके चलते रात को कई बार यहां दुकानों में चोरियां भी हो गई है और रात को राहगीर को भी अंधेरे में चलने से परेशानी होती है उन्होंने जिलाधीश कुल्लू को बताया है कि सैंज बाजार के अंतर्गत कई स्कूल,तहसील कार्यालय, थाना सैंज,अस्पताल सैंज, व कई शैक्षणिक संस्थान आते है। सैंज संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा ने जिलाधीश कुल्लू से आह्वान किया है कि शीघ्र नेशनल हाइड्रोपावर कारपोरेशन से इन स्ट्रीट लाइटों को करंट देने के आदेश दिये जाए।अगर परियोजना प्रबंधन तब भी करंट नही देता है तो सैंज व्यापारी विकास समिति के साथ सैंज संघर्ष समिति, टैक्सी यूनियन सैंज को मजबूरन सडक़ो पर उतरना पड़ेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी नेशनल हाइड्रोपावर कारपोरेशन चरण 2 की होगी।

























