करनाल – हरियाणा पुलिस ने मुजरिम और उसके साथियों की सूचना के लिए ईनाम की घोषणा की

0
761
sunil alias kheera file photo

करनाल – हरियाणा पुलिस ने मुजरिम सुनील उर्फ़ खीरा और उसे छुड़वाने वाले तीन साथियों पर एक लाख का ईनाम घोषित कर दिया है l जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीजीपी मनोज यादव ने उन चारों को शीघ्र  पकड़ने के आदेश जारी किये हैं , जिसके लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है l पुलिस ने कहा है कि उन चारों आरोपियों से संबंधित सूचना देने वाले को एक लाख का ईनाम दिया जाएगा और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा l घटना में घायल दोनों पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है l

आज करनाल के नये बस स्टैंड पर जब पुलिस मुजरिम सुनील को कोर्ट में पेशी से वापिस यमुनानगर लेकर जा रहे थे तो मुजरिम सुनील के साथी पुलिस पर फायरिंग कर सुनील को छुडवा कर भाग गए थे , फायरिंग में दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं l तब से पुलिस उनकी तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है l