करनाल -फ़िल्मी अंदाज़ में बदमाशों ने मुजरिम को छुड़ाया

0
1242
करनाल – करनाल के नये बस स्टैंड पर आज बदमाशों ने फायरिंग कर मुजरिम को पुलिस से छुड़वा लिया l मुजरिम के बाइक पर आये साथियों ने पुलिस वालों पर फायरिंग की फिर मुजरिम को बाइक पर बिठाकर फरार हो गए l बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए l घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है l 
 
बताया जा रहा है कि करनाल बलड़ी बाईपास स्थित नये बस स्टैंड पर फिल्मी अंदाज में आज शातिर बदमाश बाइक पर आए और अपने मुजरिम दोस्त को पुलिस की पकड़ से बचा कर भाग निकले । दरअसल यमुनानगर के एक मुजरिम सुनील को करनाल कोर्ट में 302 के मामले में  पुलिस पेश करने के लिए लायी थी , पेशी के बाद पुलिस वापस उसे बस में यमुनानगर लेकर जाने के लिए करनाल के नये बस स्टैंड पर पहुंची तभी अचानक कुछ बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और पुलिस कर्मियों पर मिर्ची स्प्रे का इस्तेमाल कर फायरिंग कर दी और अपने साथी सुनील को लेकर भाग निकले l  इस घटना से बस स्टैण्ड पर अफरा तफरी मच गई l सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जगह का मुआयना किया और जांच शुरू कर दी l  इस घटना में दो पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जिसमें से एक के पैर पर गोली लगी है फिलहाल यमुनानगर और करनाल पुलिस दोनों ने मिलकर आरोपियों को पकड़ने में तलाश शुरू कर दी  है ।
 
मिली जानकारी के अनुसार अभी कुछ समय पहले नए बने इस करनाल बस स्टैंड के सीसीटीवी कैमरे भी नही चल रहे थे l 

https://youtu.be/R2PyHOsPw-I