करनाल- बस स्टैंड के पास युवक पर चाकुओं से हमला , हालत गंभीर

0
301
करनाल-करनाल बस स्टैंड के पास एक युवक पर कुछ  हथियारबंद बदमाशों ने चाकूओं से एक युवक पर हमला कर दिया l चाकू लगने से घायल युवक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है l  हमला करने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है l परिजनों द्वारा  मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है l
घायल युवक की पहचान गौरव आर्य के नाम से हुई है जो कलसौरा गांव का रहने वाला  है और गुरुग्राम में काम करता है आज अपने भाई के पास करनाल आया था, तभी अचानक कुछ  हथियारबंद बदमाशों ने चाकू ओं से हमला कर दिया l
घायल युवक को कई जगह चाकू लगे है। पेट में भी गंभीर चोटआई है। हमारी स्पेशल ट्रामा मेडिकल टीम घायल युवक का उपचार कर रही है। जल्द ही उसका आपरेशन किया जाएगा। युवक की हालत फ़िलहाल गंभीर बनी हुई है।  डॉ परवेज सोफी, मेडिकल निदेशक, संजीव बंसल सिग्नस अस्पताल ने बताया l