करनाल -गृह मंत्री अनिल विज के बाद मुख्यमंत्री भी ऐक्शन मोड़ में

0
1530

करनाल – करनाल के तहसील कार्यालय की काफी मिली शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने आज कार्यालय में जाकर छापा मारा और काफी अनियमितताओं के बाद तहसीलदार रविंद्र मलिक ,नायब तहसीलदार हवा सिंह ,रजिस्ट्री क्लर्क राजबीर और पटवारी सलमा  को सस्पेंड़ करने के आदेश दे दिए l मुख्यमंत्री आज पूर्व कैबिनेट मंत्री आई डी स्वामी के निधन पर शोक  के लिए आये थे l लोगों का कहना है कि बहुत भ्र्ष्टाचार हो रहा है ऐसा करने से समाज में अच्छा संकेत जाएगा और भ्र्ष्ट अधिकारियों के लिए चेतावनी भी होगी l लेकिन यह सिस्टम बरकरार रहना चाहिए l
इससे पहले विज ने पानीपत में पुलिस थाने और करनाल के नगर निगम में छापा मारकर अधिकारियों को सस्पेंड किया था l