Karnal – कोटा से आए जिले के 23 विद्यार्थियों को रखा क्वारंटाईन में : एसडीएम 

0
196

करनाल – एसडीएम करनाल नरेन्द्र पाल मलिक ने बताया कि कोटा (राजस्थान) में जिले के 23 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे थे, लॉकडाउन के कारण वे अपने घर नहीं आ सके, परिवार के अनुरोध पर इन सभी 23 विद्यार्थियों को जिले में बुलवाया गया। शुक्रवार को यह सभी विद्यार्थी करनाल पहुंचे, इन्हें जाट धर्मशाला सैक्टर 12 में क्वारंटाईन में रखा गया है। इनके खाने-पीने व रहने संबंधी सभी सुविधाएं जिला प्रशासन द्वारा की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कोटा से आने के बाद डाक्टरों की टीम ने इस सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की और आगामी आदेशों तक इन्हें जाट धर्मशाला में ही रखा जाएगा।