रिपोर्ट -प्रवीण भारद्वाज/पानीपत – कोरोना महामारी के दौरान नीट-जेईई परीक्षा को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आज मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। पानीपत लघु सचिवालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया l
उनका कहना था कि जो विद्यार्थी कोरोना संक्रमित हैं उनके एग्जाम कैसे लेगी सरकार l प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने तुरंत प्रभाव से दोनों परीक्षाओं को स्थगित करवाने की मांग की l कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया कि उनके इस विरोध के समर्थन में छात्र संगठन समेत उनके माता-पिता भी प्रदर्शन में साथ हैं l इस मौके पर पूर्व मंत्री विजेंद्र उर्फ बिल्लू पानीपत शहरी हल्के से प्रत्याशी रहे संजय अग्रवाल समेत वरिष्ठ नेता ओमवीर पवार और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे l
























