करनाल -अब शहरी क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को बंद रहेंगी दुकानें

0
100

करनाल – उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार ने एक आदेश जारी कर बताया कि अब हरियाणा के शहरी क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को दुकानें बंद रहेंगी जबकि शनिवार और रविवार को दुकानें और शॉपिंग मॉल खोले जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए ये आदेश केवल शहरी क्षेत्र के इलाकों के लिए अगले आदेशों तक लागू रहेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार ने इससे पहले सभी सार्वजनिक और निजी कार्यालयों को बंद करने से संबंधित जारी किया गया था, जिसके तहत केवल आवश्यक सेवाओं से संबंधित और शॉपिंग मॉल और दुकानों को छोड़कर हरियाणा के पूरे क्षेत्र में शनिवार और रविवार को बंद किए गए थे। हरियाणा की मुख्य सचिव एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष केशनी आनंद अरोड़ा ने इस मामले पर पुनर्विचार करते हुए निर्देश दिए है कि हरियाणा में आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं को छोड़कर सोमवार और मंगलवार को बाजार बंद रहेंगे। हरियाणा के शहरी क्षेत्रों मे शनिवार और रविवार को दुकानें और शॉपिंग मॉल खोलने पर कोई रोक नहीं है।