करनाल – विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज किसानों ने विधायकों के आवास पर प्रदर्शन किया

0
111

करनाल – विधानसभा में विपक्ष द्वारा कल पेश किये जाने वाले अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आज किसानों ने अलग अलग विधायकों की कोठी पर जाकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। किसान चाहते हैं कि जब विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव आए तब विधायक कृषि कानूनों के खिलाफ वोट करें।

कृषि कानूनों के खिलाफ कल विधानसभा में कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव लेकर आयेगी, इससे या साफ हो जाएगा कि कौन कृषि कानूनों के पक्ष में है और कौन खिलाफ । इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान अलग अलग विधायकों के आवास का घेराव करने के लिए पहुंचे और वहाँ जाकर ज्ञापन दिया और ये अपील कि जब विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा तब कृषि कानूनों के खिलाफ वोटिंग की जाए। पहले किसान नीलोखेड़ी से निर्दलीय विधायक धर्मपाल गोंदर के आवास का घेराव करने पहुंचे , सरकार के खिलाफ नारेबाजी की , जहां पर उनकी पत्नी ने ज्ञापन लिया । उसके बाद घरौंडा से बीजेपी के विधायक हरविंदर कल्याण के आवास का घेराव किया, ज्ञापन सौंपा , वहां विधायक के PA ने ज्ञापन लिया।

इंद्री के रेस्ट हाउस पर किसान यूनियन के नेताओं व किसानों की एक मीटिंग हुई। उसके पश्चात किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । नारेबाजी करते हुए किसान विधायक रामकुमार कश्यप के इंद्री निवास पर पहुंचे।