करनाल -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मोहद्दीनपुर गांव में जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन

0
90

करनाल – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  करनाल जिले के मोहद्दीनपुर ग्राम सचिवालय में हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन एवं सहकार भारती, हरियाणा द्वारा महिला वित्तीय जागरूकता एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया ,जिसमें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया।महिलाओं को वित्तीय  सशक्तिकरण के बारे विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ङा राजश्री खरे , प्रधानाचार्य एम पी एन महाविद्यालय, मुलाना का पुष्प गुच्छ दे कर एवं शाल उड़ा कर स्वागत किया।  मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महिलाओं को बधाईयां  दी। उन्होने कहा कि आज के समय मे महिलाएं दोहरी जिम्मेदारी निभा रही है। घर संभालने  के साथ रोजगार भी करती है। अंत मे उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जानकारी सभी के लिए लाभदायक है विशेष रूप से ग्रामीण महिलाओं के लिए|
कार्यक्रम में सहकार भारती  हरियाणा के महामन्त्री महावीर ने अपने उदबोधन में महिलाओं के वित्तीय सशक्तिकरण  में सहकारिता की उपयोगिता बारे विस्तार से बताया|
मुख्या वक्ता सूर्यकांत शर्मा मुख्य सलाहकार एसोसिएशन ऑफ़ म्यूचुअल फंड आफ इण्डिया ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की महिलाओं को बधाइयां दी। उन्होंने महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और समझाया की कैसे इन योजनाओं के माध्यम से लाभ उठा सकती हैं |उन्होंने कहा कि इस महामारी के समय ये योजनाएं और भी लाभकारी सिद्ध हो रही है और समझाया कि हम सबको अपनी वित्तीय स्थिति एवं लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही निवेश करना चाहिए|
डा॰ जयपाल जिन्दल ने महिलाओं को वर्तमान समय में हो रहें वित्तीय  छल- कपट से सावधान रहने की अपील की और विभिन्न प्रकार की पौन्जी एवं फ्रॉड  स्कीमों के बारे में समझाया की कैसे इन स्कीमों में निवेश करने से हमारी मेहनत की कमाई लुट जाती है| साथ ही इनसे बचने के लिए जरूरी उपायों के  बारे में विस्तार से जानकारी दी|
इस अवसर पर एन .एस .डी .एल .के प्रतिनिधि श्री मोहिन्दर जी ने अटल पेन्शन योजना, सुकन्या  योजना एवं जन धन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी|

हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन की ब्लॉक प्रमुख  सुमन  ने  महिलाओं को हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  योजनाओं  के बारे मे जानकारी  दी। उन्होने  कहा कि साझा की गई जानकारी सब के लिए लाभदायक सिद्ध होगी| कार्यक्रम के अंत मे उन्होने  सभी अतिथिगण का स्मृति चिन्ह देकर धन्यवाद् किया। इस अवसर पर  विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे |