करनाल- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा से गूंज उठा जुंडला  -मास्टर नरेंद्र गोरसी

0
265

करनाल – शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा असंध विधानसभा जुंडला मार्केट कमेटी में पहुंचने से पूर्व किसान मोर्चा असंध मंडल अध्यक्ष संजय दोहन ने कारगिल शहीद गुलाब सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा ने शहीद दरबारा सिंह उपलाना को पुष्प अर्पित कर बल्ला मंडल अध्यक्ष जयकुमार ने कुर्लन गांव में शहीद कृष्ण को पुष्प अर्पित करने के उपरांत किसानों का विशाल जत्था अनाज मंडी जुंडला पहुंचा ,जहां पर जुंडला मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शीशपाल , जिला अध्यक्ष मास्टर नरेंद्र गोरसी, जिला महामंत्री विनोद राणा, जिला महामंत्री विनय संधू ,जिला सचिव किशन सेन के नेतृत्व में शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निकली गई । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अंबाला शहर विधायक असीम गोयल ने शिरकत की और तिरंगे की आन और बान शान का वर्णन किया ।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं में अनुशासन और संगठन का पाठ पढ़ाया। यात्रा के संयोजक सरदार बख्शीश सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए हौसला अफजाई की,  जिलाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र गौरसी ने किसानों की अगुवाई करते हुए कहा कि जय जवान और जय किसान का उद्घोष संपूर्ण वातावरण में गुंजयमान  है ,आज किसान का पुत्र सीमा पर पहरा देकर देश के अभिमान और सम्मान को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र ध्वज का सम्मान करना हम सब का परम कर्तव्य है ।

इस मौके पर हर तरफ जुंडला में देशभक्ति के गीत और नारों की गूंज सुनाई दे रही थी l किसान परमवीर ने कहा कि इस प्रकार की यात्राओं से जहां युवाओं में नई ऊर्जा और जोश स्फूर्ति होती है, वहीं  उन वीरों को भी याद किया जाता है जिनकी शहादत से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं । इस अवसर पर मीडिया प्रभारी बब्बू मजूंरा, सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप, जिला मीडिया प्रभारी डॉ अशोक कुमार,सरपंच जसवीर सिंह जगदेव पाढा, सुभाष चंद्रा निर्मला चेयरमैन पिछड़ा वर्ग गुलाब मुनक पूर्व चेयरमैन अजीत राणा मंडल अध्यक्ष संदीप गोली मंडल अध्यक्ष महिपाल राणा सह संयोजक यात्रा संजय राणा चेयरमैन विजय राणा संदीप गोली अमित सालवन नितिन मुनक रामपाल प्रवीण कुमारी शांति देवी ललिता देवी अनीता देवी सुनीता राणा प्रवीण कुमारी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजबाला नरवर उपस्थित रही l
इसके बाद करनाल जिला अध्यक्ष मास्टर नरेंद्र गोरसी ने घरौंडा विधानसभा के बिजना गांव में कबीरपंथी चौपाल में किसानों को संबोधित करते हुए कहा आज कुछ विदेशी ताकतें हमारे देश को कमजोर करने में लगी हुई है उस दिशा में पार्टी से ऊपर उठकर एक प्रयास झंडा ऊंचा रहे हमारा झंडे की आन बान और शान को बनाए रखने के लिए शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा का आयोजन 13 अगस्त घरौंडा अनाज मंडी में किया जा रहा है l इस आयोजन के संयोजक विधायक हरविंदर कल्याण  होंगे और जब बात शहीदों को सम्मान देने की आती है तो हम सब का भी कर्तव्य बनता है कि हम इस यात्रा में पहुंचकर अपने देश के गौरव और सम्मान को बढ़ाएं l शहीदों की चिताओं पर हर वर्ष लगेंगे मेले वतन पर मिटने वालों का बाकी यही निशा होगा इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नौजवानों में राष्ट्रभक्ति की ज्वाला को जागृत कर राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ाना और उन शहीदों को सम्मान करना जिनकी शहादत की बदौलत आज हम गर्व से खुली हवा में सांस ले रहे हैं और प्रगतिशील राष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं उन राष्ट्र भक्तों को याद कर उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी इस यात्रा में शहर की सामाजिक धार्मिक और संत समाज से जुड़े लोग और किसान वर्गों से जुड़े लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाएं यह यात्रा ऐतिहासिक होगी इस यात्रा में 3000 लोग पहुंचेंगे l