नैनीताल -सितम्बर माह में आयोजित होने वाले नन्दा देवी महोत्सव को लेकर बैठक

0
63

रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – आगामी 11 से 17 सितम्बर तक होने वाला नन्दा देवी महोत्सव शासन द्वारा जारी कोविड गाइडलाइन के अनुसार आयोजित होगा। यह बात जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नन्दा देवी महोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने मेला आयोजन समिति से कहा कि गत वर्ष की भांति नन्दा देवी महोत्सव की तैयारी करें। उन्होने कहा अभी मेला आयोजन में काफी समय है इसलिए मेले की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा एंव तैयारियां उस समय कोविड की परिस्थितियों एंव गाइडलाइन के अनुसार सितम्बर माह के प्रथम सप्ताह में तय की जायेंगी। प्रशासन मेला आयोजन समिति के साथ है आवश्यकतानुसार सहयोग किया जायेगा।