रिपोर्ट – कान्ता पाल/ नैनीताल – रामनगर वन प्रभाग के कालाढूंगी रेंज के अंतर्गत कोटाबाग मार्ग में एक अजगर ने काकड़ (हिरण) को निकलने की कोशिश की. सड़क किनारे अजगर द्वारा जानवर को निगलने की इस कोशिश को लोगों ने देख लिया और आसपास भीड़ एकत्र हो गई. इस बीच अजगर ने पहले तो काकड़ (हिरण) को अपने फंदे में फंसा कर मारा और फिर निगलना शुरू किया. लेकिन जंगली हिरण के सींग अजगर के लिए जानलेवा साबित हुए अजगर ने जैसे ही जानवर का सिर और सिंग अपने मुंह पर लेना चाहा तो उसके लंबे सींग को निगलने के चक्कर में अजगर घायल हो गया। काकड़ (हिरण) के सींग अजगर को अंदर से फाड़ते हुए शरीर के बाहर निकल गई. जिससे अजगर भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी कालाढूंगी वन रेंज क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों को दी गई जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची जहां से भीड़ हटाकर वन विभाग द्वारा रेस्क्यू कर अजगर को निकाला गया. और जंगल मे छोड़ा दिया गया। रेंज अधिकारी ने बताया कि काकड़ ( हिरण) को निगलते हुए हिरण के सींग से अजगर भी घायल हो गया था, जिसके बाद अजगर को रेस्क्यू कर काकड़ के फसे सीगों न से निकाला गया और घायल अजगर को उपचार देने के बाद जंगल में छोड़ने के साथ ही हिरण को दफना दिया गया है।























