करनाल – देश में शांति, बलिदान,हरियाली का प्रतीक है तिरंगा-मास्टर नरेंद्र गौरसी

0
161

करनाल – शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को लेकर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मास्टर नरेंद्र ने 14 अगस्त रामलीला ग्राउंड से शुरू होने वाली शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा भव्य रूप प्रदान करने एवं इसमे कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी को लेकर प्रदेश के महामंत्री राजेंद्र संधू तथा दोनों महामंत्री विनय व विनोद और मंडल अध्यक्ष अर्बन रोहित बतान के साथ बैठकर विचार विमर्श किया गया।

मास्टर नरेंद्र ने कहा तिरंगा भारत की आन बान शान और शौर्य बलिदान त्याग तपस्या हरियाली का प्रतीक है । इस तिरंगे को ऊंचा रखने में असंख्य नौजवानों ने अपना बलिदान देकर विजयी विश्व तिरंगा हमारा झंडा ऊंचा रहे हमारा के लिए अपनी शहादत दी। नरेन्द्र गौरसी ने कहा कि उन लोगों की शहादत को लोग भुला न दें और नौजवान उनकी शहादत से प्रेरणा लेकर नव राष्ट्र निर्माण की तरफ बड़े इस प्रकार की अभिव्यक्ति मन में संजो कर राष्ट्र प्रेम के दीवाने राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक इस यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेगा और प्रदेश के मुखिया मनोहर लाल भी सामान्य नागरिक की तरह इस यात्रा में हिस्सा लेंगे और देश के शहीदों को नमन करेंगे l

इस अवसर पर आसपास के गांव से किसान भी भारी संख्या में शहीदों को सम्मान देने के लिए और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए करनाल पहुंचेंगे। यह पहला अवसर होगा जब शहर के लोग रोजमर्रा के कार्यों से हटकर तिरंगे की आन बान शान के लिए इस यात्रा में शामिल होगें ।

उन्होंने बताया ,किसान वर्ग को यात्रा में निमंत्रण के लिए किसान मोर्चा की टीम गांव गांव जाकर प्रचार करेगी और इस यात्रा के माध्यम से  संदेश आम नागरिक तक पहुंचाया जायेगाl   तिरंगे की गौरवशाली महिमा और भारत की एकता अखंडता के लिए मर मिटने वाले शहीदों को नमन किया जायेगा l