करनाल – मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राजनीतिक सलाहकार कृष्ण बेदी ने
कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में पहली बार वाल्मीकि समाज को सबसे अधिक सम्मान दिया हैं। सत्ता में भागीदारी को लेकर उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों से अधिक सत्ता में भागीदारी सरकार में इस वर्ग को भाजपा ने दी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से पहले सभी सरकारों ने इस बर्ग का शोषण किया हैं। वह आज पंचायत भवन में आयोजित हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि आज यहां बैठ कर लग रहा है संगठन में भी इस वर्ग को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सामाजिक समरसता, अंत्योदय के रास्ते पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास का रास्ता तय किया हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सफाई कर्मचारियों के पांव पखार कर एक आदर्श प्रस्तुत किया। वह आज यहां आ कर अपने आपको अभिभूत महसूस कर रही हैं। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के महामंत्री वेदपाल एडवोकेट ने कहा कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं। केवल भाजपा में ही मजदूर का बेटा भी प्रधानमंत्री बन सकता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक शिक्षक के बेटे को प्रधानमंत्री बनाया हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास करती हैं।
कार्यक्रम में मेयर रेनू बाला गुप्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये गए। इस अवसर पर होड़ल से विधायक जगदीश नायर जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा , मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि संजय बटला भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि ,चेयरमैन निर्मला बैरागी , हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य अमरनाथ सौदा, ने उपस्थित जनों को संबोधित किया। इस अवसर पर रघुमल भट्ट , ऋषि कुमार जी व अन्य समाज के लोगों उपस्थिति थे।























