रिपोर्ट -कांता पाल /उधमसिंह नगर – बांग्लादेश बॉडर से लायी जा रही एक किलो हेरोइन के साथ एसओजी की टीम ने दो पश्चिम बंगाल निवासी व एक उधम सिंह नगर के युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत एक करोड़ तीस लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी पूर्व में भी कई स्थानों पर हेरोइन की सप्लाई कर चुके है। आरोपियों के 3 खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
एसटीएफ और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बांग्लादेश से लाई जा रही सिंथेटिक हेरोइन के साथ पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कब्जे में ली गयी हेरोइन का वजन एक किलो बताया जा रहा है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ 20 लाख रुपये आंकी जा रही है। कल देर रात्रि में टीम को सूचना मिली थी कि हेरोइन की ख़ेप जनपद में लायी जा रही है। जिस पर टीम ने काशीपुर रोड पर बने फ्लाई के पास चेकिंग करना शुरू किया। तभी एक मोटरसाइकिल uk06as6011 आती हुई दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा किया गया तो चालक टीम को देख डर गया। शक होने पर टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो तीनों आरोपियों के पास एक किलो सिंथेटिक हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शुभांकर विश्वास निवासी गदरपुर, विश्वजीत मजूमदार, और खोकन गोलदार निवासी पश्चिम बंगाल बताया। आरोपियों ने बताया कि वह हेरोइन की ख़ेप बांग्लादेश से ला कर हल्द्वानी, रुद्रपुर, गदरपुर, रामपुर और बरेली में सप्लाई करते है। इससे पूर्व वह क़ई स्थानों में हेरोइन की सप्लाई कर चुके है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी बरिंदर जीत सिंह ने बताया कि एक करोड़ 30 लाख की सिंथेटिक हेरोइन के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमे से दो आरोपी बांग्लादेश से स्मैक की सप्लाई जनपद में करता है और एक आरोपी लोकल में सप्लाई करता था। तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

























