करनाल -गृह मंत्री अनिल विज ने गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 65 प्रतिभाओं को किया सम्मानित

0
64

 

करनाल –  हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर करनाल में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए 65 प्रतिभाओं को प्रशासन की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, मेयर रेनू बाला गुप्ता, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, महामंत्री राजबीर शर्मा व सुनील गोयल, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी उपाध्यक्ष सुभाष चन्द्र, एडीजीपी लॉ एण्ड ऑर्डर एएस चावला, आईजी हाईवे एण्ड ट्रैफिक डा. राजश्री सिंह, उपायुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया, नगर निगम आयुक्त डा. मनोज, अतिरिक्त उपायुक्त योगेश कुमार, एसीयूटी प्रदीप सिंह, एसडीएम गौरव कुमार, एमडी शुगर मिल अदिति, नगराधीश मयंक भारद्वाज, आचार्य स्वामी सम्पूणानंद सरस्वती गुरूकुल नलीखुर्द, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, पूर्व विधायक स. बख्शीश सिंह विर्क, नगर पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इनमें स्वास्थ्य विभाग से उप सिविल सर्जन करनाल डा. शीनू चौधरी, डा. कुलबीर सिंह, पब्ल्कि हैल्थ मैनेजर कुशल, माईक्रोबायोलोजिस्ट अमनदीप, एमपीएचडबल्यू इंद्रा कॉलोनी डिस्पेंसरी से सीमा, बड़थल से एमपीएचडबल्यू सुनीता के नाम शामिल हैं। इसी प्रकार बहादुरी पुरस्कार के लिए प्रगट सिंह, सिया मेहता को सम्मानित किया गया।
पुलिस विभाग से एसएसओ संदीप मान, निरीक्षक हरजिन्द्र सिंह, सिपाही सुनील कुमार, सहायक उप निरीक्षक दशरथ, निरीक्षक मोहन लाल, ईएचसी कुलदीप, उप निरीक्षक रोहताश, ईएचसी प्रदीप कुमार, उपेन्द्र राय को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सामाजिक क्षेत्र में स्वामी सम्पूर्णानंद जी महाराज व समाजसेवी 17 वर्षीय परमवीर सिंह, रवि कुमार का नाम शामिल है।
डीआईपीआरओ कार्यालय से सहायक सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी रघुबीर सिंह गागट व लिपिक सुशील कुमार को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सहायक जिला न्यायवादी मयंक तंवर व सेवादार विक्रम तथा जिला रैडक्रॉस सोसाईटी से राजपाल को सम्मानित किया गया। जिला बाल कल्याण परिषद से मधु, वंदना, प्रवीण व उमा का सम्मानित होने वालों में नाम शामिल है।
शिक्षा विभाग से पीजीटी हिंदी भूपिन्द्र सिंह, एबीआरसी ईशा चौधरी, जेबीटी योगेश शर्मा, एबीआरसी कुसम, शीतला रानी को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार एचएसवीपी से ऑपरेटर दिनेश कुमार व जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से दलेल सिंह, न्यायालय उपमंडल अधिकारी करनाल से बालकृष्ण रीडर, वंशज मेहता, अंकुश, जिला नगर योजनाकार कार्यालय करनाल से कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया।
इसी प्रकार डीडीपीओ कार्यालय से लिपिका श्वेता रानी, प्रदीप कुमार तथा शुगरमिल से गन्ना विकास अधिकारी रामपाल व कुली रणजीत सिंह, बीडीपीओ कार्यालय घरौंडा से ग्राम सचिव मुलतान सिंह, कुंजपुरा से ग्राम सचिव जितेन्द्र सिंह, लोक निर्माण विभाग से एसएसी तरविन्द्र कुमार, जेई अशोक कुमार, तहसील कार्यालय से पटवारी नीरज हुड्डा, स्वीपर कम चौंकीदार रोहताश, तहसील कार्यालय निसिंग से कानूनगो वीरेन्द्र नारायण, कृषि विभाग से फील्डमैन सतीश कुमार, पशुपालन विभाग से एसडीओ डा. रूपेंद्र, सिंचाई विभाग से सेवादार अशोक कुमार तथा एडीसी कार्यालय से एपीओ ईशम सिंह भुक्कल को सम्मानित किया गया।
नगर निगम कार्यालय से लिपिक रवि, नाईट स्वीपिंग सुपरवाईजर प्रमोद कुमार, सैनिटेशन सुपरवाईजर विनीत, बेस्ट डोर टू डोर वेस्टेज कलेक्शन मैन सोनू, सफाईकर्मी राजू, बजिन्द्र, सुनील, प्रमाल, मोटिवेटर कुलदीप, काऊंटर लिपिक विमी को सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए अंतर्राष्ट्रीय रैफरी जगप्रीत सिंह, विश्व चैंपियन संजीव वर्मा व तरणदीप सिंह के नाम सम्मानित होने वालों में शामिल हैं।