करनाल – पुलिस ने करोड़ रूपये की ठगी करने वाले नकली कमीशन एजेंट को उसके साथियों समेत गिरफ्तार किया

0
178

करनाल – पुलिस ने चावल ट्रेडिंग के व्यापार के बहाने कमीशन एजेंट बन कर एक करोड़ रुपये ठगने वाले मुख्य आरोपी और उसके दो  साथियों को गिरफ्तार किया है।  शिकायतकर्ता बलराज  ने शिकायत अनुसार कुछ दिन पहले ही मुख्य आरोपी ने अल्फा सिटी में  Indee Gold Rice के नाम से एक फर्म का ऑफिस बनाकर चावल की ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। जिस फर्म में उसके तीन अन्य व्यक्ति भी पार्टनर थे। उसने बताया कि आरोपी राजबीर वासी बाता जिला कैथल पिछले कई वर्षों से उनके संपर्क में चल रहा था। जो कि राजबीर ने पूर्व नियोजित प्लान के मुताबिक विवान होटल करनाल में चावल ट्रेडिंग करने बारे दो व्यक्तियों (जिनको बहुत बडे चावल ट्रैडर्स बनाकर पेश किया गया) से शिकायतकर्ता की बातचीत करवाई थी। उस समय राजबीर उपरोक्त के माध्यम से शिकायतकर्ता व उन दो व्यक्तियों के बीच में 61 रुपये प्रति किलो के भाव में 300 टन चावल दिलाने और उसी चावल को फिर 68 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिकवाने की बात पर सहमति हुई। यह सौदा आरोपी द्वारा दोनों पक्ष क्रेता व विक्रेता से 2 से 3 प्रतिशत कमीशन लेने की शर्त पर तय हुआ था। जिसके बाद आरोपी राजबीर ने अलग-अलग समय पर शिकायतकर्ता व उसके पार्टनरों से पांच लाख रुपये, पच्चीस लाख रुपये व सत्तर लाख रुपये के तौर पर तीन बार में एक करोड रुपये ले लिये। जिसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता पक्ष को चावल नही दिलाये और चावल दिलाने के लिये बार-बार गुमराह करता रहा। आखिरकार आरोपी ने शिकायतकर्ता को चावल दिलाने से मना कर दिया और चावल या रुपये वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी राजबीर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधडी करने व जान से मारने की धमकी देने के अपराध में थाना सदर करनाल में मुकदमा नम्बर 1207 दिनांक 28.12.2021 धारा 406, 420, 506, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया ।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राजबीर को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है । आरोपी को पेश अदालत करके पुलिस रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथियों  राजवीर ,नसरुद्दीन  के नाम का खुलासा किया। जिसके बाद मुख्य आरोपी राजवीर की रिमांड अवधि के दौरान ही उपरोक्त दोनों आरोपियों राजवीर व नसरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने वाले खुलासा किया गया। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी बिना कुछ काम करे ही जल्दी करोड़पति बनना चाहते थे जिसके चलते मुख्य आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा करने का प्लान बनाया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 38,56,500 रुपए की नगदी, 37 तोले सोना व एक लैपटॉप बरामद किया है । आरोपियों को आज पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।