करनाल-पहली फरवरी से खुलेंगे शिक्षण संस्थान-उपायुक्त

0
49

करनाल- हरियाणा सरकार ने महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा की अवधि को बढ़ाकर 10 फरवरी 2022 की सुबह 5 बजे तक कर दिया है।
इस संबंध में उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिला में एक फरवरी 2022 से विश्वविद्यालय, कालेज, 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूल, पॉलिटेक्निक, आईटीआई, कोचिंग इंस्टीट्यूट, लाइब्रेरी तथा  ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खुलेंगे।
उन्होंने बताया कि सम्बंधित संस्थानों को 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों को पहली डोज लगवाने की सलाह देने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे हालांकि मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस बनाने की अनिवार्यता होगी।