करनाल – करनाल रिश्वत खेल में तहसीलदार का 5 दिन रिमांड मिला है l आज विजिलेंस टीम ने 1 दिन के रिमांड का बाद तहसीलदार राजबक्श को दुबारा कोर्ट में पेश किया था l विजिलेंस की टीम ने इस मामले में डीटीपी विक्रम सिंह के रिमांड के दौरान खुलासे के बाद तहसीलदार राज बख्श को भी गिरफ्तार किया था l अवैध कालोनियों को विकसित करने के लिए दोनों अधिकारी मुंह मांगी रिश्वत मांग कर काफी समय से सरेआम भ्रष्टाचार का खेल खेल रहे थे l तहसीलदार कॉलोनाइजरों के साथ मिलकर रजिस्ट्रियों की जिम्मेदारी निभाता था और डीटीपी विक्रम एन ओ सी जारी करता था l दोनों के पास भ्रष्टाचार से संबंधित कोई भी केस आता था तो मोटी रकम मांगकर डील कर लेते थे। तहसीलदार से रिमांड के दौरान पूछताछ में और भी भ्रष्टाचारियों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है l























