नैनीताल -उत्तराखंड हाईकोर्ट में जजों, अधिवक्ताओं ने मनाई होली

0
59

रिपोर्ट -कांता पाल /नैनीताल – पूरे देश मे जहां होली का त्यौहार सादगी और सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है तो वही उत्तराखंड हाईकोर्ट में भी बार एसोसिएशन द्वारा आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में न्यायाधीशों व अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का तिलक लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए देशवासियों के लिए सुख सौहार्द की कामना की। होली मिलन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा होली खेलन आयो श्याम– मेरी चुनरी में पड़ गयो दाग – रंग डारूँगी डारूँगी के साथ ही– उड़ उड़ गयो लाल गुलाल — लालनी ऐसो रंग उड़ायो – आज कान्हा जी जिद न करो होली के गीतों पर अधिवक्ता झूम उठे।
होली मिलन कार्यक्रम में पहुचे कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा ने  सभी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा उन्हें  पहली बार उत्तराखंड के होली महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत करने के साथ ही यहां की संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिला।
होली मिलन कार्यक्रम में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय कुमार मिश्रा, न्यायमूर्ति एनएस धनिक, न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे, न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, हाई बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत  सहित सभी न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल और अधिवक्ता मौजूद रहे।