करनाल- हरियाणा पत्रकार संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार अमित आर्य पत्रकारों के संग झूम कर नाचे। पत्रकारों के संग नाचने वालों में सीएम के मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द, करनाल के डीसी अनीश यादव, एसपी गंगा राम पूनिया, पूर्व उद्योग मंत्री शशीपाल मेहता और जिले भर से आए पत्रकारों के साथ होली के गीतो के बीच ढोल-नगाडों के साथ फूलों की बारिश में नाचे। नाचने वालों में नगरपालिका नीलोखेड़ी के प्रधान प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, जे.बी.ड़ी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर, हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित, जिलाध्यक्ष संदीप साहिल सहित सभी पत्रकार मौजूद रहे।
मौके पर पत्रकारों को होली मिलन की बधाई देते हुए अमित आर्य ने कहा कि पत्रकार सकारात्मक सोच के साथ जनता की आवाज शासन व प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाएं ताकि आम लोगों की समस्याओं का समाधान हो और उन्हें सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। वे बुधवार को रेलवे रोड़ स्थित प्रेम प्लाजा होटल में आयोजित समारोह में अमित आर्य ने कहा कि पत्रकारों के हित में राज्य सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं इसका सीधा लाभ पत्रकार कल्याण कोष और मासिक पत्रकार पेंशन योजना के जरिए पत्रकारों को मिल रहा है।
मौकेे पर बतौर विशिष्ट अतिथि डीसी अनीश यादव, एस.पी. गंगाराम पूनिया, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद, करनाल की मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, नगरपालिका नीलोखेड़ी के प्रधान प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, जे.बी.ड़ी समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर आदि मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह में मीडिया साथियों ने एक-दूसरे को गुलाल भी लगाया और फूलो की होली खेलकर आपसी भाईचारा बनाए रखने और समाज में पानी बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों के अलावा प्रसिद्ध रागिनी गायक ईश्वर शर्मा व हेमंत शर्मा ने होली पर्व के हरियाणवी लोक गीतों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। खास बात यह रही कि होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनन्द, मेयर रेनू बाला गुप्ता, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, नगर पालिका नीलोखेड़ी के प्रधान प्रतिनिधि सतनाम आहूजा, जे.बी.डी. समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष भारत भूषण कपूर पत्रकारों के साथ झूम कर नाचे। पत्रकारों के संग होली मिलन का यह नजारा देखते ही बनता था, फूलों की बारिश हो रही थी, ढोल बज रहे थे और होली के गीतों पर मुख्यातिथि, वशिष्ट अतिथि और अन्य सम्मानित अतिथि पत्रकारों के संग होली मिलन समारोह में सुध-बुध खो बैठे थे।
मौके पर करनाल के डी.सी. अनीश यादव ने मीडिया के साथियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इनकी जिम्मेदारी भी समाज के प्रति अहम है। ऐसे में मीडिया का दायित्व बनता है कि वे समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम-प्यार बनाए रखे। संविधान में हमें अधिकारों के साथ-साथ कत्र्तव्य भी दिए हैं जिन्हें हमें समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए निभाना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया के बंधुओं से अपील की कि वे जल्दबाजी में बिना तथ्यों के समाचार प्रसारित न करें ताकि समाज में भ्रांतियां न फैलें।
करनाल के एस.पी. गंगाराम पुनिया ने होली की बधाई देते हुए कहा कि हर व्यक्ति के जीवन रंगों की तरह खुशहाली आए और वे अच्छी उपलब्धियां हासिल करें और समाज सेवा में अपना योगदान देते रहें। प्रशासन और पुलिस की जनता के प्रति जिम्मेदारियां हैं जिन्हें बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि किसी भी व्यक्ति परेशान न हो।
हरियाणा पत्रकार संघ के अध्यक्ष केबी पंडित ने होली मिलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया और सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने मीडिया बंधुओं के उत्थान की बात को भी प्रमुखता से मीडिया सलाहकार के समक्ष रखा और कहा कि शेष मांगों को भी जल्द पूरा करवाएं।
मौके पर मीडिया कोर्डिनेटर जगमोहन आनंद ने मीडिया साथियों को होली त्यौहार की बधाई दी और आए हुए अतिथियों का धन्यवाद किया। उन्होंने गुलाल से तिलक किया और पुष्प वर्षा की। उन्होंने कहा कि मीडिया की ओर से आयोजित होली मिलन कार्यक्रम ऐतिहासिक एवं यादगार कार्यक्रम रहेगा। मंच का सफल संचालन जिलाध्यक्ष संदीप साहिल ने किया और शेर-शायरी से सबको मंत्रमुग्ध किया।























